यूक्रेन की धरती पर रूसी सैनिकों के पैर लगातार जमते जा रहे हैं। खबर है कि यूक्रेन के कई इलाकों में रूसी सैनिकों ने कब्जा कर लिया है। हालांकि यूक्रेन अभी इन दावों को नकार रहा है। इस बीच भारत सरकार भी यूक्रेन में फंसे भारतीयों की जल्द वापसी के लिए चिंतित है। इस बीच एक अच्छी खबर आई है। भारतीय विदेश मंत्रालय की मदद से भारतीय नागरिकों के एक दल को रोमानिया सीमा की ओर भेजा गया है, जहां से वे आज रात भारत के लिए उड़ान भरेंगे। ऐसी सूचना है कि भारत की ओर से दो विशेष विमान रोमानिया की सीमा पर भेजे गए हैं। यूक्रेन में फंसे भारतीय लोगों के लिए शुक्रवार का दिन राहत देने वाली खबर के साथ आया है। भारत सरकार की मुस्तैदी के बाद भारतीय नागरिकों का एक दल जल्द वतन लौटेगा। इसके लिए सरकार की ओर से दो विशेष विमान रोमानिया सीमा पर भेजे गए हैं। रोमानिया सीमा पर भारतीय नागरिकों का दल विशेष विमानों से वतन लौटेगा। जानकारी मिली है कि भारतीय विदेश मंत्रालय यूक्रेन के कैंप कार्यालय और पश्चिमी यूक्रेन के लिव और चेर्नित्सि शहरों में सक्रिय है। अतिरिक्त रूसी भाषी अधिकारियों को इन शिविर कार्यालयों में भेजा जा रहा है। वहां के अधिकारी उन भारतीय नागरिकों की सहायता कर रहे हैं जो इन शहरों तक पहुंच रहे हैं। भारतीय छात्रों का पहला जत्था अब चेर्नित्सि से यूक्रेन-रोमानिया सीमा के लिए रवाना हो गया है। गौरतलब है कि यूक्रेन में फंसे भारतीय स्टूडेंट्स और नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी के लिए भारत सरकार ने प्लान तैयार कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत सरकार की दो चार्टर्ड फ्लाइट 25 फरवरी की शाम तक भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए बुखारेस्ट, रोमानिया के लिए भारत से उड़ान भरेगी। इस पूरे निकासी प्रक्रिया में एयर इंडिया भी सहायता कर रही है।
भारतीयों छात्रों का पहला दल रोमानिया सीमा के लिए रवाना, पहुंचेंगे वतन
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
