बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दुर्लभ बीमारी से ग्रसित 2 साल की सृष्टि रानी को लगा इंजेक्शन जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपये है। सृष्टि जोलजेस्मा इंजेक्शन स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी टाइप टू से ग्रसित है। दरअसल, तीन माह पहले एसईसीएल ने इंजेक्शन के लिए 16 करोड़ रुपयों की मदद की थी। जिसके बाद स्विजरलैंड के नोवार्टिस कंपनी से इंजेक्शन मांगने की प्रक्रिया पूरी करने में समय लगा। इंजेक्शन मांगने के बाद दिल्ली एम्स में डॉ. शेफाली के साथ 10 सदस्यीय टीम ने मासूम को जोलजेस्मा वैक्सीन लगाया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक सृष्टि के हालत में धीरे-धीरे सुधार होता जाएगा।
सृष्टि को लगा 16 करोड़ का इंजेक्शन, एसईसीएल की मदद से संभव हो पाया इलाज…
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
