रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सचिव के पद राजधानी रायपुर निवासी गोपाल वर्मा का मनोयन महासभा के राष्ट्रीय सचिव के पद पर किया गया है। श्री वर्मा का यह मनोनयन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार कटियार एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ. उत्तम प्रकाश सिंह द्वारा किया गया है। महासभा के इन द्वय पदाधिकारियों के हस्ताक्षरयुक्त जारी मनोनयन पत्र में कहा गया है कि आपकी समाज के प्रति समर्पित सेवा भाव, कार्यकुशलता, योग्यता एवं क्षमता के साथ अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रति आपकी अभिरूचि को दृष्टिगत रखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व ने आपकी प्रतिभा एवं क्षमता का उपयोग संगठन के विकास, विस्तार एवं सशक्तिकरण के लिए करने का निर्णय लिया है। तदर्थ आपका मनोयन राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के पद पर किया जाता है। मनोनयन पत्र में आगे कहा गया है कि आपका मनोनयन करते समय महासभा को पूर्ण विश्वास है कि आप राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशन में महासभा की गरिमा अक्षुण्य रखते हुए महासभा को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते रहेंगे। साथ ही महासभा की बैठकों एवं कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। गोपाल वर्मा को अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सचिव बनने पर हर्ष का माहौल है। श्री वर्मा को राष्ट्रीय सचिव बनने पर बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी जा रही है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा, प्रदेश महासचिव चंदभूषण वर्मा, मुकेश टिकरिहा, मनोज वर्मा, किशोर वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, नरेश परगनिहा, आलोक बघेल, कुबेर वर्मा, महेन्द्र वर्मा, अन्नपुर्णा टिकरिहा, पूजा टिकरिहा, खोमन चंद्राकर, बबला चंद्राकर, गौतम वर्मा, दिनेश वर्मा, लेखराज वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version