दिल्ली में शराब प्रेमियों की फिलहाल लॉटरी लगी हुई है। यह बात दिल्ली के शराब ठेकों के बाहर लगी लाइनों को देखकर साबित भी हो जाती है। कई शराब दुकानों पर बीते कई दिनों से बाय 1 गेट 1 से लेकर 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट ऑफर मिल रहे हैं। ठेकों ने भी हरियाणा और यूपी से सस्ती शराब के पोस्टर लगा दिए हैं। शराब की दुकानों पर उमड़ रही भीड़ के पीछे एक वजह यह भी रही कि छूट सिर्फ सोमवार तक ही मिलेगी। महीने का आखिरी दिन होने के चलते लोगों को डर है कि कहीं आफर हाथ से निकल न जाए। ऐसे में वीकेंड के बाद सोमवार को भी लोग जमकर शॉपिंग कर रहे हैं। हालांकि फिलहाल सरकार या फिर डीलर्स की ओर से यह डिस्काउंट समाप्त होने की कोई घोषणा नहीं की गई है। आबकारी विभाग का कहना है कि नई पॉलिसी में वेंडर ठेका संचालक) को अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए किसी भी समय अवधि में छूट देने का अधिकार है। अगर दुकानदारों को लगता है कि आगे भी बिक्री बढ़ाने की जरूरत है तो वो कीमतों में छूट सहित अन्य ऑफर दे सकते हैं।यहां न्यूनतम पर बेचने पर कोई रोक नहीं है। ऐसे में भारी प्रतिस्पर्धा के कारण शराब के ठेकों पर 40 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ शराब बिक रही है।
यहां लगी शराब प्रेमियों की लॉटरी!, buy 1 get 1 से लेकर 40 प्रतिशत का भारी डिस्काउंट
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
