रायपुर। प्रदेश के कर्मचारियों-अधिकारियों के लंबित 14 सूत्रीय मांगों के निराकरण के संबंध में एक बैठक 3 मार्च को दोपहर तीन बजे मंत्रालय महानदी भवन एस 2-12 में आयोजित की गई है। राज्य के कर्मचारियों-अधिकारियों के लंबित 14 सूत्रीय मांगों के निराकरण हेतु गठित कमेटी की अध्यक्षता में विगत 27 अक्टूबर 2021 को बैठक आयोजित की गई थी। इसी तारतम्य में यह बैठक आयोजित की गई है। बैठक के दौरान कर्मचारी अधिकारी संघों के प्रतिनिधियों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की गई है। इसी कड़ी में छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा को भी इस बैठक में अपना पक्ष रखने के लिए आमंत्रित किया गया है।
छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों-अधिकारियों के लंबित 14 सूत्रीय मांगों के निराकरण के संबंध में बैठक 3 मार्च को
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
