पांडुका । लायंस क्लब क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में ग्राम पंचायत रजनकटा में बुधवार से जिला स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी साहू ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता के विजेता को 10 हजार एक रु.समिति द्वारा व उपविजेता को 5101 रुपए जनपद पंचायत उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा द्वारा ,मैन ऑफ द सीरीज को 701 रु. मैन ऑफ द मैच को 501 रू. देकर सम्मानित किया जाएगा। क्रिकेट आयोजन में विशेष सहयोग सुरजा बाई साहू राजू किराना दुकान पांडुका 5001/-, राजेश्वरी दीवान सरपंच 3001/-जनपद पंचायत सभापति बुंदा साहू 3001/-टीकम साहू पूर्व जनपद पंचायत सदस्य,1101/- दौलत निर्मलकर अजय मेडिकल स्टोर1001/- सहित अनेक नागरिकों का सहयोग रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती लक्ष्मी साहू ने कहा कि खेल को खेलों की भावना से खेलना चाहिए। हार व जीत खेलों का अभिन्न हिस्सा है। जीत से खिलाड़ियों को अति उत्साहित तथा हार से निराश नहीं होना चाहिए। वहीं आयोजन समिति को भी सभी टीमों को उचित व्यवहार के साथ खिलाना चाहिए जिससे आपसी प्रेमभाव बढ़े। छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी सरकार खेल और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गांवो में राजीव गांधी मितान योजना की शुरुआत की है,जिनका लाभ युवाओं को मिलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा, विशिष्ट अतिथि जनपद पंचायत सभापति बूंदा साहू ,सरपंच राजेश्वरी दीवान थी। इससे पूर्व आयोजना समिति के लोगों ने अतिथियों का फूल माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस पदाधिकारी गजेंद्र साहू, ग्राम समिति अध्यक्ष टामन लाल साहू, रेखराम साहू,पूरन सिंह ध्रुव, प्यारे लाल निर्मलकर, उमाशंकर साहू, भेष निषाद,हरीश निषाद, गंगाधर साहू, भूपेंद्र साहू,सहित गांव के गणमान्य पंच, पटेल सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Previous Articleकलेक्टर एवं एसपी ने पेश की मानवता की मिशाल, सड़क दुर्घटना में घायल युवक को पहुंचवाया हॉस्पिटल
Next Article किसानों का मंत्रालय घेराव, भारी पुलिस तैनात
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

