पति से झगड़े के बाद गुस्से में आकर एक महिला ने घर में खड़ी स्कूटी में आग लगा दी जिससे स्कूटी जलकर खाक हो गई। आखिरकार मामला पुलिस तक पहुंची। मामला पंजाब के जालंधर के सुदर्शन पार्क, गली नंबर-3 की है। पुलिस के मुताबिक एक महिला जो पंजाब पुलिस से ही सेवामुक्त हुई थी, उसने शिकायत में बताया कि उनका बेटा संगीत का टीचर है। 2011 में बेटे की शादी हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बहू तंग करती है। उसे काफी समझाया लेकिन नहीं मानी। देर रात बहू से घर में उनकी फिर कहा-सुनी हुई। बहू ने एक लाख रुपए की डिमांड रख दी। रकम न मिलने पर उसने घर में खड़ी एक्टिवा को आग लगा दी। एक्टिवा धू-धूकर जली। बेटे ने बताया कि, वह घर में आपसी झगड़े से बहुत परेशान है। पत्नी का मां से झगड़ा होता रहता है। हाल में वो पैसे मांग रही थी, जिन्हें देने से इनकार किया तो उसने घर में खड़ी एक्टिवा को आग लगा दी। आग लगने के बाद मचे हो-हल्ले से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। बाद में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि, थाना-1 की पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं। जिस महिला ने एक्टिवा जलाई, उसका विवाद पति व सास से हुआ था। महिला की सास का कहना है कि, बहू हमसे 1 लाख रुपए मांग रही है। जिसके चलते झगड़ा हुआ और बहू ने एक्टिवा यानी कि स्कूटी में आग लगा दी। सास पंजाब पुलिस से सेवामुक्त हुई हुई है। वर्ष 2011 में उसके बेटे की शादी हुई थी। उनका कहना है कि, उन्हें बहू तंग करती रहती है। उसे काफी समझाया लेकिन नहीं मानी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version