एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक परिवार अपने बेटे के लिए सुंदर बहू लाया। उन्होंने बहू को घर में बेटी जैसा रखा। मगर बहू ने शादी के कुछ ही महीनों बाद ऐसा कांड किया कि सास ससुर भी देखकर हैरान रह गए। यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से बाबा कॉलोनी भगवंतापुर चुंगी का है। यहां उपेंद्र नामक एक शख्स ने गोरखपुर की रहने वाली संगीता नामक युवती से लगभग 4 माह पूर्व शादी रचाई थी। शादी के बाद कुछ महीनों तक सब कुछ ठीक चल रहा था। मगर फिर 1 मार्च को संगीता अपने परिवार वालों के साथ किसी धर्मिक स्थल पर घूमने के लिए गई और वहां से मौका देख फरार हो गई। बहू के अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया। हर कोई सोच रहा था कि आखिर ये बहू अपने पति को छोड़ कहां चली गई। कुछ लोगों के मन में लुटेरी दुल्हन वाला ख्याल भी आया। किन्तु घर से तो कोई पैसा या जेवर चोरी नहीं हुए थे। तो लोगों ने सोचा कि ये लुटेरी दुल्हन नहीं थी। लेकिन दाल में कुछ काला जरूर था। ऐसे में सास ससुर और पति ने संगीता की खोजबीन शुरू कर दी। परिवार ने घर से भागी नई नवेली बहू को बहुत तलाश किया। इस दौरान उनकी तलाश उदयकरनपुर में रह रहे बहू के जीजा के घर जाकर पूरी हुई। संगीता अपने जीजा के घर में रह रही थी। सास ससुर ने बहु को जीजा के कमरे आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। बहू को उसके जीजा के साथ इस हालत में देख सभी हैरान रह गए। बहू ने एक झटके में उनकी वर्षों की कमाई इज्जत मिट्टी में मिला दी। इतना बड़ा कांड हो जाने के बाद भी ससुराल वाले बहू को एक और मौका देना चाहते थे। उन्होंने उसे वापस घर लौटने के लिए कहा। किन्तु बहू ने साथ जाने से इनकार कर दिया। फिर ससुराल वाले ने बहू के मायके में खबर दी। बेटी के इस कारनामे को देख वे लोग भी दंग रह गए। वे भी मौके पर आए और बेटी को वापस ससुराल जाने के लिए कहा। मगर बेटी ने उनकी भी नहीं सुनी। उसने कहा कि वह अपने बहनोई के साथ ही रहेगी।
Previous Articleअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: राजधानी में महिला मड़ई 5 मार्च से
Next Article मुख्यमंत्री आज शाम रायपुर लौटेंगे
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
