राजस्थान अलवर के बहरोड़ के जेनपुरबास गांव में मकान मालिक के द्वारा रेप करने के मामले में न्याय न मिलने पर पीडि़ता के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. मामले की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुटी. मामला रेप पीडि़ता से जुड़ा होने के कारण भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक शांतनु कुमार मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच करने लगे. आपको बता दें कि 4 दिन पहले मृतका के द्वारा अपने मकान मालिक जीतू गुर्जर के खिलाफ रेप करने का मामला दर्ज कराया था. भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक शांतनु कुमार ने बताया कि मृतका के द्वारा बहरोड़ पुलिस थाने में रेप का मामला दर्ज कराया था, जिसमें 164 के बयान होने थे, लेकिन मृतका की मां आरोपी जीतू गुर्जर में राजीनामे के लिए बातचीत चल रही थी. बीती रात को पीडि़ता के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. मृतका यहां पर एक कंपनी में काम करती थी और आरोपी जितेंद्र गुर्जर के घर के कमरे में अपनी मां के साथ किराए पर रहती थी. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले की जांच करेगी जो भी जांच में सामने आएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version