पांडुका । शासकीय उच्च.माध्यमिक विद्यालय अतरमरा में 36 छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल वितरण किया गया । मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी साहू ,अध्यक्षता जनपद पंचायत उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा ,विशिष्ट अतिथि जनपद सभापति बुंदा साहू, सरंपच अधीन ध्रुव के उपस्थित में किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल योजना का लाभ आज दूर दराज से स्कूल आने वाले बालिकाओं को मिल रहा है। कई बार छात्राएं आगे की पढ़ाई आने जाने की साधन नहीं होने के कारण नहीं कर पाती थी। आज इस योजना का बालिकाओं को लाभ मिल रहा है। शासन की निशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण योजना भी कारगर सिद्घ हो रहा है। गरीब बच्चे महंगी किताबे नहीं खरीद सकते थे जिसके कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित होती थी। इस योजना से बालिकाओं के शैक्षिक विकास में अत्यंत ही उपयोगी हो रहा है। श्रीमती साहू ने सभी से कोरोना संक्रमण के बचाव के अनिवार्यतः वैक्सीन लगवाने की अपील की है। कार्यक्रम में संस्था प्रचार्य बी. देवांगन, जिला कांग्रेस पदाधिकारी गजेंद्र साहू,राजू निषाद , स्कूल समन्वयक विनोद सिन्हा,अध्यक्ष शाला विकास समिति रोहित सिन्हा, गंगाधर तिवारी, शिक्षक आर.के.कंसारी, आर एस साहू, यू.के.कंसारी,एम.के.बघेल, एम.के.साहू, गजेंद्र निर्मलकर सहित समस्त स्कूल स्टाफ छात्र और ग्रामीण जन उपस्थित थे।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

