रायपुर। पुरानी पेंशन योजना बहाली की घोषणा से राज्य भर के कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। वहीं राज्य कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री द्वारा किये गये इस घोषणा का स्वागत किया है। साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया है। संघ ने कहा कि इस घोषणा से प्रदेश के तीन लाख कर्मचारी-अधिकारी को लाभ मिलेगा। सन 2004 के बाद नियुक्त शासकीय कर्मचारी अधिकारी को पुरानी पेंशन योजना लागू करने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में हुए घोषणा का राज्य कर्मचारी संघ स्वागत करता है। संघ के प्रदेश महामंत्री अश्वनी चेलक, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष अरुण तिवारी, टीआर देवांगन, पूरन सिंह पटेल, अनूप श्रीवास्तव, बीएस दासमेर, डॉ विनोद वर्मा, बोधिराम निषाद, सचिन शर्मा, संतोष ध्रुव, मन्नूलाल भटपहरी ने घोषणा का स्वागत किया है।
पुरानी पेंशन योजना बहाली की घोषणा का राज्य कर्मचारी संघ ने किया स्वागत, कहा-प्रदेश के तीन लाख कर्मचारी-अधिकारी को मिलेगा लाभ
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

