अमलेश्वर। विगत दिनों प्रीती विहार कॉलोनी अमलेश्वर कु सिद्धी माता ग्रुप्स द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस अनेक रोचक खेल और स्पर्धाओं के बीच सानंद सम्पन्न हुआ जिसमें सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि के आसंदी पर अमलेश्वर पंचायत की सरपंच सुश्री नंदनी पठारी, विशिष्ट अतिथि के रुप में श्रीमती रेवती सोनकर जनपद सदस्य विकासखंड पाटन जिला दुर्ग एंव अमलेश्वर की जांबाज जुझारू युवा रोल मॉडल काजल खीरा उपस्थित थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एंव दीप प्रज्ज्वलित के साथ सम्माननीय अतिथियों के द्वारा किया गया। श्रीमती पुष्पा धनकर, गीताज़ली देवागंन, वर्षा साहू, एंव शोभा यादव द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। उक्त कार्यक्रम में विविध वेशभूषा के अन्तर्गत देश के विभिन्न प्रांतों और वहां की लोक संस्कृति को महिलाओं द्वारा बखूबी निभाया गया। साथ बलून डांस में भी अतिथियों सहित महिलाओं की अपनी भागीदारी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। समस्त कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रमदा ठाकुर, संयोजन श्रीमती नंदनी शर्मा, प्रमिला शर्मा ने और कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती मोदिनी ध्रुव ने किया। कार्यक्रम का समापन स्वर कोकिला भारत रत्न स्व. लता मंगेश्कर की श्रद्धांजलि के साथ किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती पुष्पा शुक्ला, मालती अग्रवाल, पारूल ठाकुर, ऊषा सिंह, सरिता मिश्रा,नीलू सिंह, श्रीमती गोयल का सराहनीय योगदान रहा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version