छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र में पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा करने पर नवीन शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत व संयुक्त सचिव राजेश शुक्ला ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में पुरानी पेंशन बहाली करने पर माननीय मुख्यमंत्री महोदय का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार जन हितैषी सरकार है और माननीय मुख्यमंत्री जी ने बजट सत्र में नवीन पेंशन योजना जो कि अनिश्चितता से भरी हुई थी जिसको लेकर शासकीय कर्मचारी में भय व्याप्त था व सेवानिवृत्ति के पश्चात बुजुर्ग अवस्था में आर्थिक स्थिति की चिंता व भविष्य की काली छाया व्याप्त थी उसको छत्तीसगढ़ के जन हितैषी सरकार के मुखिया माननीय श्री भूपेश बघेल जी द्वारा हटा कर पुरानी पेंशन योजना प्रारंभ करने की घोषणा करने से शासकीय कर्मचारियों में खुशी व प्रसन्नता का माहौल व्याप्त है और भविष्य में सेवानिवृत्ति पश्चात बुजुर्ग अवस्था में होने वाली समस्या से अब किसी भी प्रकार से आर्थिक समस्या नहीं होगी और जीवन भर कार्य करने के पश्चात जो एक शासकीय सेवक को आवश्यकता होती है पेंशन की उसकी घोषणा माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा किया गया जो कि कर्मचारियों के हित में बहुत ही ऐतिहासिक फैसला है माननीय मुख्यमंत्री जी छत्तीसगढ़ की किसान जनता गरीब मजदूर व कर्मचारियों की सरकार है यह इससे सिद्ध होती है इस अवसर पर नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश संयुक्त सचिव राजेश शुक्ला, लिखनलाल भूआर्य, धिरजा चौधरी, भारती गुप्ता ,अनुराधा अलवणी, हेमलता गजभिए, दीपिका पाल, छाया सिंह, चित्रलेखा देशमुख, पल्लवी पवार, बलदाऊ पटेल ,हेमराय पटेल ,बी ड़ी देशलहरा, वीणा कोसरे, ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
पुरानी पेंशन बहाली से शासकीय कर्मचारियों में हर्ष, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का किया आभार व्यक्त
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

