रायपुर। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में मतगणना चल रही है। इनमें से 4 राज्यों के रूझानों में भाजपा आगे चल रही है और बहुमत की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। भाजपा को मिल रही लगातार बढ़त के बाद अब देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। एकात्म परिसर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। बता दें कि उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा 255 सीटों पर और अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) 113 सीटों पर आगे चल रही है। दोपहर 1 बजे तक कुल 403 सीटों में 401 सीटों का रुझान रहा। अपना दल (सोनीलाल) 12 विधानसभा सीटों पर और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) आठ सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं मणिपुर में भाजपा 1 सीट पर जीत चुकी है और 21 पर आगे चल रही है। उत्तराखंड में बीजेपी ने 42 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। कांग्रेस 24 सीटों पर आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी पूरी तरह पीछे छूट गई है। शुरुआती रुझानों में अभी तक आम आदमी पार्टी खाता भी नहीं खोल पाई है।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
