यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करने वाली बीजेपी की नई सरकार होली से पहले शपथ ले सकती है। योगी आदित्यनाथ कैबिनट के अन्य सहयोगियों के साथ होली महापर्व से ठीक पहले 15 मार्च को पद एवं गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे। इसके अलावा अन्य केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता भी योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद से ही योगी आदित्यनाथ के दोबारा से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की चर्चा हो रही थी। शपथ ग्रहण समारोह की तिथियों को लेकर अंदाजा लगाया जा रहा था।
योगी आदित्यनाथ अपने सहयोगियों के साथ होली से पहले ले सकते है पद एवं गोपनीयता की शपथ
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
