मेरठ। कलेक्ट्रेट परिसर में अचानक गोली चलने से हड़कंप मच गया। गोली चलने की सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और प्रत्यक्षदर्शियों से घटना की जानकारी ली। घटना मंगलवार सुबह की है। हालांकि घटना के बाद आरोपी सैन्य अधिकारी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी के बाद सिविल लाइन थाने के कार्यवाहक थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रत्यक्षदर्शियों से घटना की जानकारी ली। ऋषिपाल सिंह ने बताया कि आरोपी कैप्टन का लाइसेंस निरस्त करते हुए उसके खिलाफ लापरवाही बरतने का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। दरअसल, कंकरखेड़ा डिफेंस एन्क्लेव निवासी सेना के रिटायर्ड कैप्टन हैं। कल वह कंकरखेड़ा थाने से रिपोर्ट लगवाने के बाद अपनी रिवाल्वर का लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए कलक्ट्रेट आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के वह बाइक कलक्ट्रेट परिसर में खड़ी करने के बाद के डीएम ऑफिस के सामने ही एक व्यक्ति के पास खड़े होकर फॉर्म भर रहे थे कि इसी दौरान उनके हाथ में जो थैला था वो अचानक जमीन पर गिर गया। थैले में रखी रिवाल्वर से गोली चल गई। कलक्ट्रेट परिसर में गोली का धमाका होते ही अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान रिटायर्ड कैप्टन अपनी रिवॉल्वर वाला थैला उठाकर बाइक से फरार हो गया। मगर उसका लाइसेंस वहीं फॉर्म के साथ रह गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। (एजेंसी)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version