एयर इंडिया का विमान रनवे पर फिसल गया, लेकिन पायलट की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। इस तरह से 55 यात्रियों की जान बचा ली गई। यह घटना मध्यप्रदेश के जबलपुर डुमना एयरपोर्ट में की है। फिलहाल सभी सुरक्षित हैं। एयर इंडिया की फ्लाइट यात्रियों को लेकर दिल्ली से जबलपुर जा रही थी। ये घटना दोपहर 1:13 बजे की है जब दिल्ली से आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट को डुमना एयरपोर्ट पर लैंड करना था। अब जब फ्लाइट हवाई पट्टी पर उतरने वाली थी, तब पायलट ने नियंत्रण खो दिया और विमान रनवे से फिसल गया। बाद में तुरंत अपनी सूझबूझ से पायलट ने विमान को नियंत्रण में लाया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया। उस समय 55 यात्री के अलावा 5 क्रू मेंबर भी मौजूद थे। हादसे के बाद डीसीजीए ने जांच के आदेश दे दिए हैं। इस हादसे की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक लैंडिंग फ्रेट व्हील पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। एहतियात के तौर एयरपोर्ट के अधिकारियों ने एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को भी रनवे पर बुलवा लिया। एयर इंडिया की नियमित फ्लाइट किस तरह से हादसे का शिकार होते होते बची।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version