पाटन। पाटन विधानसभा क्षेत्र के लाडले विधायक एवं छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पुरानी पेंशन बहाली के लिए पाटन विधानसभा क्षेत्र के शिक्षक (एल.बी.) संवर्ग ने आज 12 मार्च दिन शनिवार को स्वामी आत्मानन्द चौक पाटन में इक_ा होकर उनका आभार प्रदर्शन किया। साथ ही एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर, रंग गुलाल लगाकर बधाई दिया एवम जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष देवेंद्र चन्द्रवंशी को मुख्यमंत्री के नाम आभार पत्र प्रेषित किया गया। आभार प्रदर्शन का कार्यक्रम प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ के प्रांतीय संयोजक ललित कुमार बिजौरा एवं जिला अध्यक्ष जैनेन्द्र कुमार गंजीर के नेतृत्व में किया गया। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शासन पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा करके बहुत बड़ी उपलब्धि प्रदान की है। भविष्य के प्रति चिंतित शिक्षक साथियों में खुशी व्याप्त है। जिला अध्यक्ष जैनेन्द्र कुमार गंजीर ने कहा की शिक्षक अब भविष्य के प्रति निश्चित हो गए है। शासन की ये बहुत बड़ी उपहार है जो शिक्षक एल बी संवर्ग का पेंशन बहाली पर ठोस कदम उठाए है जिससे शिक्षको का अधिकार प्राप्त हुआ है। प्रांतीय संयोजक ललित कुमार बिजौरा ने कहा की पेंशन बहाली से शिक्षक (एल.बी.) संवर्ग काफी उत्साहित हैं तथा मुख्यमंत्री के ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हैं जिन्होंने बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन योजना लागू कर हमारे जीवन में खुशहाली लाया है, मुख्यमंत्री के इस ऐतिहासिक निर्णय का पाटन विधानसभा क्षेत्र के शिक्षक (एल.बी.) संवर्ग सहित पूरे प्रदेश के शिक्षक (एल.बी.) संवर्ग ने स्वागत एवम आभार प्रगट किया है। प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ छत्तीसगढ़ द्वारा मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल एवम ओएसडी आशीष वर्मा, मनीष बंछोर से सौजन्य मुलाकात कर पुरानी पेंशन का लाभ प्रथम नियुक्ति तिथि 98-99 से प्रदान करने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया था। आभार पत्र सौंपते समय विशेष रूप से प्रांतीय संयोजक ललित कुमार बिजौरा, जिला अध्यक्ष जैनेन्द्र कुमार गंजीर, जिला संयोजक विनोद कुमार सिन्हा, प्रांतीय पदाधिकारी श्रवण कुमार सिन्हा विकासखंड के शिक्षक ओमप्रकाश वर्मा, डोमनलाल वर्मा, लोकनाथ सोनवानी, राजेंद्र कुमार मार्कण्डेय, बुधारू राम निषाद, राजकुमार बघेल, विजय कुमार बंछोर, अशोक सिन्हा, श्रीमती जयंत्री कपूर, सत्येंद्र राठौर, प्रमिला वर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, नीलम पांडे, संगीता वर्मा, खिलेश कुमार वर्मा, बसंत कुमार सोनवानी, साकेत कुमार देवांगन, किशोर कुमार देवांगन, नेह कुमार ठाकुर, मनोज कुमार साहू, नरेंद्र कुमार वर्मा, देवकुमार यादव, चंद्र कुमार ध्रुव, ओमप्रकाश साहू सहित विकासखंड के शिक्षक उपस्थित रहे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version