रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंची। बिलासपुर पहुंचने पर कलेक्टर व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने एसईसीएल विश्रामगृह में राज्यपाल सुश्री उइके का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री रतनलाल डांगी तथा कलेक्टर श्री सारांश मित्तर ने राज्यपाल से भेंट की। राज्यपाल सुश्री उइके ने अधिकारियों से जिले के विकास संबंधी कार्यों तथा गतिविधियों की जानकारी ली। राज्यपाल ने अधिकारियों से आमजनों की समस्याएं सुन प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश दिए।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

