रायपुर. 14 मार्च 2022

 नीति आयोग ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए संचालित मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना की सराहना की है। नीति आयोग ने आज अपने ट्विटर हैंडल और फेसबुक पेज पर नारायणपुर में योजना के तहत आयोजित शिविरों की तस्वीर और जानकारी साझा कर इसे सभी के लिए स्वास्थ्य सेवा की संज्ञा दी है। नीति आयोग ने दोनों सोशल मीडिया पर शिविरों की जानकारी व तस्वीर पोस्ट कर उल्लेखित किया है कि आकांक्षी जिला नारायणपुर में संचालित मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना में लगने वाले 15 हाट बाजारों में 14,711 मरीजों का इलाज किया गया है। शिशुओं का वैक्सीनेशन और गर्भवती महिलाओं की जांच भी की जाती है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version