भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अगले कुछ दिनों में भारत के पश्चिमी मध्य हिस्सों में भीषण गर्मी की स्थिति जारी रहने की संभावना है. एक दिन पहले राजस्थान के बाड़मेर अहमदाबाद में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस मुंबई में 39.6 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि होली आते-आते अधिकांश राज्य भीषण लू की चपेट में आ चुके होंगे. मौमस विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में भीषण लू जैसी स्थिति होने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा, पश्चिमी भारत के ऊपर अरब सागर हिंद महासागर से पर्याप्त नमी वाली हवाओं की वजह से तापमान में वृद्धि हो सकती है. राजस्थान के आठ शहरों में इस गर्मी में पहली बार मंगलवार को कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. बाड़मेर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों में राजस्थान के विभिन्न हिस्सों खासकर सीमावर्ती जिलों बाड़मेर जैसलमेर में लू चलने की चेतावनी दी है. गुजरात को लेकर ढ्ढरूष्ठ ने कहा कि कच्छ में उत्तरी गुजरात के अहमदाबाद दीसा जिलों में राजकोट, पोरबंदर कच्छ जैसे सौराष्ट्र-कच्छ जिलों में अलग-अलग इलाकों में भीषण गर्मी की स्थिति बनी हुई है. अहमदाबाद में 16 मार्च (बुधवार) को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. आईएमडी ने कहा, इस क्षेत्र में उच्च तापमान से उन लोगों में गर्मी से संबंधित बीमारी के लक्षणों की संभावना बढ़ सकती है जो या तो लंबे समय तक धूप में रहते हैं या भारी काम करते हैं. महाराष्ट्र में ढ्ढरूष्ठ ने बुधवार के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. इसने भविष्यवाणी की है कि अगले दो दिनों में मुंबई में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. आईएमडी की चेतावनी के मद्देनजर, बृहन्मुंबई नगर निगम ने निवासियों से सुरक्षित रहने दोपहर में बाहर जाने से बचने की अपील की है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version