होली का त्योहार आ चुका है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन होलिका दहन का त्योहार मनाया जाता है, जबकि इसके अगले दिन यानि चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि को रंगवाली होली खेली जाती है। इस साल होलिका दहन 17 मार्च 2022 को और होली का त्योहार 18 मार्च 2022 को मनाया जाएगा। होली को खुशियों और उमंगों का त्योहार माना जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर गले मिलते हैं। होली पर अक्सर आपने लोगों को सफेद कपड़े पहनते हुए देखा होगा। क्या आप जानते हैं होली के दिन लोग सफेद कपड़े क्यों पहनते हैं? ऐसा क्यों किया जाता है और होली के दिन रंग-बिरंगे कपड़े क्यों नहीं पहनने चाहिए तो जानिए…

  • होली के दिन सफेद वस्त्र पहनने से जीवन पर सकारात्मक असर पड़ता है।
  • सफेद रंग को भाईचारे, शांति और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है ऐसे में इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनना काफी शुभ होता है।
  • इस दिन सफेद रंग पहनने से मन शांत होता है, जिन लोगों को बात-बात पर क्रोध आता है उन्हें खासतौर पर इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
  • होली से एक दिन पहले भी अगर सफेद रंग के कपड़े पहनकर होलिका दहन किया जाए तो इसे काफी अच्छा माना जाता है इससे समाज में आपके स्वभाव को पसंद किया जा सकता है।
  • ग्रहों के नकारात्मक असर को कम करने के लिए भी सफेद रंग के कपड़े पहनना काफी शुभ माना जाता है साथ ही सफेद कपड़े पहनने से बिगड़े काम भी बनते हैं।
  • सफेद रंग के कपड़े पहनने से सूर्य की गर्मी से निजात मिलती है। होली का त्योहार ऐसे समय में आता है जब मौसम में गर्माहट बढऩे लगती है। ऐसे में सफेद रंग आपको ठंडक पहुंचाता है।
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version