होली से एक दिन पहले ही टीवी और फिल्मी सितारों को रंग में सराबोर देखा जा रहा है. अगर टीवी इंडस्ट्री की बात की जाए तो रश्मि देसाई से लेकर रूपाली गांगुली तक पर होली के रंग का सुरूर छाया हुआ है. इस एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट्स की बौछार भी कर रहे हैं. इतना ही नहीं बल्कि इन एक्ट्रेस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता हुआ दिखाई दे रहे हैं. तो चलिए इस रिपोर्ट में देखते हैं आखिर आपके पसंदीदा कलाकार कैसे कर रहे हैं होली की तैयारी
रश्मि देसाई
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने कुछ समय पहले ही सफेद रंग की अनारकली ड्रेस में सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की है, जो आग की तरह फैल रही है. रश्मि की ये तस्वीरें उनके नए सॉन्ग बिरज में झूम के सेट से सामने आई है. इन तस्वीरों को देख उनके फैंस को ऐसा लग रहा है कि रश्मि अकेले ही होली मना रही हैं.
दिव्यांका त्रिपाठी
टीवी की लाडली बहू दिव्यांका त्रिपाठी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिव्यांका अपने पति विवेक के संग दिखाई दे रही हैं. वीडियो में दोनों एक दूसरे को रंग लगाते मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए दिव्यांका ने कैप्शन में लिखा- होली के लिए हम तैयार हैं.
अंकिता लोखंडे
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अंकिता लोखंडे अपने करीबी दोस्तों के लिए होली के मौके पर पार्टी रखेंगी. इसके अलावा वो अपने पति विक्की जैन के संग रिएलिटी शो स्मार्ट जोड़ी में भी हुंडदंग मचाती दिखाई देंगी.
टीवी की इन हसीनाओं पर छाया होली का सुरूर, कुछ इस अंदाज में कर डाली जश्न की तैयारी
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

