मुंबई के डोंबिवली रेलवे स्टेशन पर एक कपल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भरी महफिल में दोनों किस करते हुए नजर आ रहे हैं. प्लेटफॉर्म के किनारे अपनी दुनिया में मस्त होकर एक-दूजे में खोए हुए हैं. उनके आस-पास कौन आ रहा है, कौन जा रहा जा रहा है, कौन देख रहा है इससे इस कपल को कोई मतलब नहीं है. ये अपनी प्यार की दुनिया में खोए नजर आ रहे हैं. इस हरकत को कैमरे में कैद कर लिया गया और किसी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. ये घटना मुंबई से सटे ठाणे जिला के डोंबिवली रेलवे स्टेशन की है. जहां पर ये कपल एक-दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं.

इस मामले में डोंबिवली रेलवे पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. पुलिस इसकी जांच कर रही है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि वीडियो में जो अनाउंसमेंट सुनाई दे रहा है, उसमें कहा जा रहा है कि प्लेटफॉर्म नंबर चार पर आई मुंबई लोकल 11 बजकर 4 मिनट की है. बताया जा रहा है कि इस घटना से स्थानीय लोग नाराज हैं. उनकी नाराजगी की वजह कुछ और है. इनका कहना है कि बढ़ते गुनाहों से डोंबिवली पहले ही बदनाम है, अब ऐसी हरकतें भी सरेआम होने लगी है. फिलहाल यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. कोई इस कपल की तरफ से बोल रहा है तो कोई इसके खिलाफ इस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version