अम्बिकापुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके 24 मार्च को रात्रि 11:58 बजे रेलवे स्टेशन उसलापुर से ट्रेन द्वारा प्रस्थान कर 25 मार्च को रेलवे स्टेशन अम्बिकापुर पहुंचेंगी। सुश्री उइके रेलवे स्टेशन से सर्किट हाउस अम्बिकापुर आने के पश्चात दोपहर 1:35 बजे कार द्वारा सूरजपुर जिले के पंडोनगर स्थित राष्ट्रपति भवन के लिए प्रस्थान करेंगी। वे पंडोनगर से संध्या 2:55 बजे सर्किट हाउस अम्बिकापुर लौटेंगी । राज्यपाल सुश्री उइके 26 मार्च को सर्किट हाउस अम्बिकापुर से प्रातः 11:30 बजे कार द्वारा संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के लिए प्रस्थान करेंगी और विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षान्त समारोह में शामिल होंगी। सुश्री उइके अपरान्ह 3:10 बजे सर्किट हाउस अम्बिकापुर आने के पश्चात रात्रि 10:20 बजे कार द्वारा रेलवे स्टेशन अम्बिकापुर पहुंचेंगी और ट्रेन द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version