बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते-पढ़ाते ट्यूशन टीचर को बच्चों के पिता से प्यार हो गया और वह उसे दिल दे बैठी। लेकिन इस प्रेम कहानी का ऐसा खौफनाक अंत हुआ कि जिसे जानकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गये। मामला राजस्थान के अलवर जिले के ततारपुर पुलिस थाना इलाके का है जहां ट्यूशन टीचर की हत्या की गई थी। इधर पुलिस ने बताया कि 16 मार्च को ततारपुर थाने पर इत्तला मिली थी कि इन्द्रा बस्ती के पास पुलिया के नीचे बोरे में बंद लाश पड़ी है। पुलिस मौके पर पहुंची तो कचरे के ढेर के पास प्लास्टिक के बोरे से अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। अज्ञात ने महिला की हत्या कर लाश को यहां ठिकाने लगाया था। पुलिस ने शव ततारपुर सीएचसी के मुर्दाघर में रखवाया। ततारपुर पुलिस की जांच में महिला की शिनाख्त दिल्ली निवासी 29 वर्षीय प्रियंका के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि प्रियंका दिल्ली निवासी कपड़ा व्यापारी कपिल गुप्ता के घर पर बच्चों को पढ़ाने जाती थी। कपिल गुप्ता और प्रियंका की दोस्ती हो गई। दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए थे। उसके बाद प्रियंका ने शादी का दबाव बनाया और 50 लाख रुपए की मांग की। प्रियंका द्वारा ब्लैकमेल करने पर कपिल गुप्ता ने उसकी हत्या की साजिश रची थी। कपिल गुप्ता (39), उसकी पत्नी सुनैना गुप्ता (38) नौकर राजकिशोर यादव (24) निवासी गाजियाबाद और सचिन देवल (23) निवासी दिल्ली ने मिलकर प्रियंका की हत्या कर शव राजस्थान में ठिकाने लगा दिया। जांच में पता चला कि प्रियंका ने गांधीनगर दिल्ली में बैंक से पैसे निकलवाये थे, लेकिन उसके बाद वापस घर नहीं लौटी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, बीटीएस डाटा और अन्य संसाधनों की मदद से पता लगाया कि प्रियंका लाश को कार से दिल्ली से लाकर इंद्रा बस्ती पुलिया के नीचे डाला गया था। बाद में दिल्ली पुलिस की मदद से दिल्ली के आनंद बिहार, गांधी नगर, करावल नगर और गाजियाबाद में आरोपियों की तलाश में दबिशें दी गई। पुलिस ने इस मामले में हत्या के सुरागों को जोड़ते हुये आरोपी कपिल गुप्ता, सुनैना गुप्ता, राज किशोर और सचिन को बापर्दा गिरफ्तार कर लिया।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
