रायपुर। खैरागढ़ उपचुनाव के लिए बीजेपी और जेसीसीजे ने भी उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने कोमल जंघेल को तो जेसीसीजे ने नरेंद्र सोनी को चुनाव मैदान में उतारा है। बता दें कि मंगलवार को कांग्रेस ने यशोदा वर्मा को उम्मीदवार घोषित किया। चुनाव आयोग के मुताबिक 24 मार्च नामांकन का आखिरी दिन होगा। नामांकन पत्रों की जांच 25 मार्च को होगी। 28 मार्च तक प्रत्याशी नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके बाद 12 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं, 16 अप्रैल को मतगणना होगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधान सभा सीट विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद खाली हुई है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के पांच विधायकों में से एक खैरागढ़ से देवव्रत सिंह भी थे। चार नवंबर 2021 को उनका 52 साल की उम्र में हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक देवव्रत सिंह ने रात में सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। 1995 में कांग्रेस के टिकट पर वह पहली बार विधायक बने थे। 2007 में उन्होंने राजनांदगांव संसदीय सीट जीती थी। देवव्रत सिंह को 2018 में 61,516 वोट मिले थे। उन्होंने बीजेपी के कोमल जंघेल को 870 वोटों से हराया था। इस सीट से तीसरे नंबर पर कांग्रेस के गिरवर जांघेल थे, जिन्हें 31,811 वोट मिले थे। वोट प्रतिशत की अगर बात करें तो देवव्रत सिंह को 36.7 फीसदी वोट मिले थे, वहीं कोमल जांघेल को 36.2 फीसदी वोट मिले थे।
खैरागढ़ उपचुनाव : भाजपा ने कोमल जंघेल तो जेसीसीजे ने नरेन्द्र सोनी को बनाया उम्मीदवार
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
