शहीद दिवस के मौके पर बुधवार को शहर में क्रांतिकारियों को शहादत को श्रद्धांजलि देने के लिए कई आयोजन किए गए। सामाजिक संगठनों और राजनैतिक दलों ने शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। एक सामाजिक संगठन ने इस मौके पर तिंरगा यात्रा का आयोजन कर शहीदों को याद किया। वहीं जिला प्रशासन द्वारा भी विकास भवन परिसर पार्क में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें देश के महापुरूषों, क्रांतिकारियों व स्वतंत्रतासेनानियों के चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। जिला प्रशासन और सिविल डिफेंस द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत शहीदों, स्वतंत्रता सेनानी, महापुरुषों की चित्र प्रदर्शनी का विकास भवन परिसर पार्क में उप जिलाधिकारी सदर विनय सिंह द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर एसीएम द्वितीय निखिल चक्रवती भी उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों, स्वतंत्रता सेनानी और महापुरुषों के बारे में चित्रों पर उनके बारे में भी लिखा गया जो आज की युवा पीढ़ी को जागरूक करता है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋतु सुहास द्वारा भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। मौके पर चीफ वॉर्डन सिविल डिफेंस ललित जायसवाल, डिप्टी कंट्रोलर अशोक गौतम, डिप्टी चीफ वॉर्डन अनिल अग्रवाल, एडीसी संजय गर्ग, ए के ठाकुर, राजेंद्र शर्मा, हर्षनाथ, विनय जिंदल, हेमंत, काजल, दिव्यांशु आदि अनेकों वार्डन उपस्थित रहे।
कारोबारियों ने दी शहीदों की श्रद्धांजलि
राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को घंटाघर स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कारोबारी नेताओं ने शहीद-ए-आजम शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए नमन किया। इस मौके पर पंडित अशोक भारतीय ने बोलते हुए कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जैसे राष्ट्र भक्त वीरों के पद चिन्हों पर चलकर युवाओं को राष्ट्र के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। इस अवसर पर मुख्य रूप से संदीप त्यागी रसम, आलोक त्यागी, वीरेंद्र कंडेरे, राजेश वर्मा, डॉ गौरव सैनी, दीपक कटारिया, अनिल मेहरा, मनोज कुमार, ज्ञानेंद्र मलिक, कर्मवीर आदि उपस्थित रहे।
सुभाष पार्टी ने मनाया स्थापना दिवस
शहीद दिवस के मौके पर सुभाषवादी समाजवादी पार्टी ने अपना स्थापना दिवस मनाया। जगदीश नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। पार्टी के संस्थापक सतेन्द्र यादव ने कहा कि शहीदों की शहादत के बिना आजादी का सपना पूरा नहीं हो सकता। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनकी शहादत का मूल्य समझें और इस देश को आगे ले जाने के लिए ईमानदारी से योगदान दें।
निकाली गई तिंरगा यात्रा
गोविंदपुरम स्थित एनडीआरएफ ग्राउंड पर राष्ट्रसेवा ट्रस्ट परिवार ने शहीद दिवस के मौके पर भारत माता के विशाल रथ और शहीदों की झाँकी के साथ तिरंगा यात्रा निकली। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version