रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के महिला प्रकोष्ठ के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष के पद पर चंद्रिका चंद्राकर की नियुक्ति की गई है। उनकी नियुक्ति अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा एवं प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा की अनुशंसा पर एवं महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सर्वेश कुमार कटियार की सहमती से महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह द्वारा किया गया है। चंद्रिका चंद्राकर की नियुक्ति करते हुए डॉ. सिंह द्वारा यह आशा व्यक्त किया गया कि आपके मनोनयन से समाज को गति मिलेगी और आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर चंद्रिका चंद्राकर को महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है, साथ ही उनके अन्य शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। बधाई देने वालों में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा, महासभा के प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा, गोपाल वर्मा, जगन्नाथ वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, किशोर वर्मा, दिनेश वर्मा, धनेश वर्मा, केशव कश्यप, प्रमोद वर्मा, राजेश वर्मा, आशीष वर्मा, कुबेर वर्मा, सरिता वर्मा, गीता वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा आदि शामिल है।
चंद्रिका चंद्राकर संभालेंगी अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ की कमान, बनीं प्रदेश अध्यक्ष
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

