पति के इंतजार में देर रात घर के पास टहल रही विवाहित महिला को एक युवक ने तुम्हें पसंद करता हूं कहकर दबोच लिया और हाथ पकड़कर खींचते हुए अंधेरे में ले जाकर रेप किया। रेप के बाद आरोपी युवक ने विवाहिता को किसी को बताने जान से मारने की धमकी दी। मामला छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव थानाक्षेत्र का है। दरअसल, 10 अप्रैल 2021 को एक 30 वर्षीय विवाहित महिला ने पत्थलगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि, वो 26 जनवरी की रात लगभग 10 बजे अपने घर के बाहर घूम रही थी, उसके पति किसी कार्य से घर से बाहर गए थे। घर से बाहर टहलते समय सुशील खलखो नाम का युवक उसके पास आया और कहा कि, तुमको पसंद करता हूं, कहकर उसके हाथ को पकड़कर खींचते हुए कुछ दूर अपने साथ ले गया और रेप किया। आरोपी ने इस घटना के बारे में किसी को बताने पर युवती को जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी के खिलाफ थाना पत्थलगांव में मामला दर्ज किया गया लेकिन इस बीच सुशील खलखो फरार हो गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि, आरोपी सुशील खलखो अपने निवास में आया हुआ है, इस सूचना पर थाना पत्थलगांव पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ में रेप की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।
‘तुम्हें पसंद करता हूं’ कहकर युवक ने विवाहित महिला को दबोच लिया, फिर ये हुआ…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

