महिला की आत्महत्या का चौंका देने वाला मामला सामने आया। महिला का सुसाइड नोट उसके अंडरगारमेंट्स में उस वक्त मिला जब डॉक्टर शव का पोस्टमार्टम कर रहे थे। मामला मध्यप्रदेश के इंदौर का है। मृतका की शिनाख्त अंजड़ की रहने वाली प्रियंका के रूप में हुई है। प्रियंका के पति ने उससे दूसरी शादी की थी। आरोप है कि पति तीसरी शादी करने के चक्कर में था और पहली पत्नी की बेटी को मार सकता था। ये सब बातें महिला के सुसाइड नोट में मिली हैं। ये सुसाइड नोट मृतिका के डरगारमेंट्स में उस वक्त मिला, जब उसका पोस्टमॉर्टम किया गया था। पुलिस के अनुसार यह चार पेज का सुसाइड नोट है। पोस्टमॉर्टम से पहले जब डॉक्टर महिला की बॉडी की जांच कर रहे थे। तब ये सुसाइड नोट उन्हें मिला, जो उन्होंने पुलिस को सौंप दिया। महिला का नाम प्रियंका है। इस सुसाइड नोट के पहले पेज पर लिखा है कि वह पति राहुल चौहान से बहुत प्यार करती है। वह उसकी बात सुनने-समझने के बजाए मां के बहकावे में आकर मारपीट करता है। आगे लिखा है कि पति पहले से ही शादीशुदा था। उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। उसकी 9 साल की बेटी भी है। राहुल उस बच्ची को भी मेरी तरह मारेगा और जान ले लेगा। अगले पेज पर पीडि़ता ने लिखा है कि उसकी सास पारूबाई ताने मारती है. वह बेवजह परेशान करती है। उनके बीच पिछले एक साल में जबरदस्त झगड़े हुए। सास से विवाद का जिक्र दो पेजों में किया गया है। सुसाइड नोट के आखिरी पन्ने में प्रियंका ने ननद पिंकी और आशा की प्रताडऩा का जिक्र किया है। महिला ने सुसाइड नोट में लिखा कि मेरी मौत बेकार नहीं जानी चाहिए। ससुरालवालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version