गर्मी में मेकअप करना किसी चुनौती से कम नहीं है. पसीना और ऑयल की वजह से मेकअप खराब हो जाता है. ऐसे में आप इन टिप्स को फॉलो करके गर्मियों में मेकअप कर सकते हैं इससे आपका मेकअप लंबे समय तक चलेगा. गर्मी का मौसम बहुत सारी चीजों में बदलाव हो जाता है. मौसम के हिसाब से खान-पान, कपड़े और मेकअप में भी बदलाव करने पड़ते हैं. गर्मी में मेकअप और हेयर स्टाइल को लेकर लोग काफी परेशान रहते हैं. गर्मी में मेकअप अपने आप में चुनौती है. अगर किसी पार्टी फंक्शन में जाना हो तो परेशानी और बढ़ जाती है. पसीने में मेकअप बहने लगता है और थोड़ी देर में ही मेकअप फैल जाता है. ऐसे में मेकअप को देर तक टिकाए रखना काफी मुश्किल हो जाता है, लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है आज हम आपको गर्मियों में मेकअप करने के कुछ टिप्स दे रहे हैं. आप इस तरह मेकअप करेंगी तो ये लंबे समय तक खराब नहीं होगा. जानिए क्या हैं समर मेकअप टिप्स

1- ऑयल फ्री क्लीनजिंग- मेकअप करने से पहले अपने चेहरे को क्लीन करना सबसे जरूरी है. फेस को क्लीन करने के लिए आपको ऑयल फ्री फेस वाश का इस्तेमाल करना चाहिए. गर्मी में पसीने बहुत आते हैं इसके लिए ऑयल फ्री फेसवॉश का इस्तेमाल करें. आप चाहें तो मुल्तानी मिट्टी, बेसन, नीम, मसूर दाल जैसी घरेलू चीजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

2- बर्फ लगाएं- गर्मी में मेकअप करने से पहले चेहरे पर बर्फ जरूर लगा लें. ये काफी आसान लेकिन असरदार ऑप्शन है. बर्फ लगाने से पसीने की समस्या कम होती है और त्वचा को ठंडक मिलती है. इसके लिए आइस क्यूब को फेस वाश करने के बाद उपयोग करें. मेकअप करने से थोड़ी देर पहले आइस क्यूब चेहरे पर लगा लें. इससे आपका मेकअप लंबे समय तक टिकेगा.

3- टोनिंग- स्किन केयर रुटीन में टोनिंग भी शामिल है. टोनर की मदद से स्किन डिटॉक्स होती है और कील मुहांसों की समस्या भी नहीं होती है. टोनर इस्तेमाल करने से पोर्स में कसावट भी आती है. आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से टोनर का उपयोग करें. गर्मी में ऐसे टोनर का इस्तेमाल करें जो आपकी स्किन को ऑयल फ्री रखे.

4- प्राइमर का उपयोग- गर्मी में मेकअप का इस्तेमाल करने से पहले चेहरे पर प्राइमर जरूर लगाएं. आप अपनी त्वचा के हिसाब से इसे क्रीम, जेल या स्प्रे के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. प्राइमर मेकअप का बेस होता है. इससे मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है.

5- ऑयल ब्लोटिंग शीट्स का उपयोग- गर्मी में पसीना बहुत आता है ऐसे में मेकअप करते वक्त चिपचिपाहट की समस्या होने लगती है. ऑयल और पसीने की वजह से मेकअप टिक नहीं पाता है. ऐसे में आपको मेकअप करने से पहले ब्लोटिंग शीट्स या ब्लोटिंग पेपर का इस्तेमाल करना चाहिए. ब्लोटिंग पेपर टिश्यू पेपर के जैसा होता है, जो स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल को सोख लेता है. इससे चेहरा ऑयली नहीं होता और मेकअप भी लॉन्ग लास्टिंग रहता है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version