नई दिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट पर आज एक बड़ा हादसा टल गया. स्पाइसजेट का एक विमान बिजली के पोल से टकरा गया. हालांकि राहत की बात ये है कि इससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. फ्लाइट का एक हिस्सा टक्कर के चलते टूट गया. जबकि बिजली का खंभा भी पूरी तरह से नीचे की ओर झूक गया. इंडिया टुडे के मुताबिक ये टक्कर पुशबैक के दौरान हुई. यानी जब विमान को यात्री टर्मिनल से रनवे पर ले जाया जा रहा था. इस विमान को दिल्ली से जम्मू के लिए उड़ान भरना था. राहत की बात ये रही कि जिस वक्त ये हादसा हुआ विमान में यात्री सवार नहीं थे. बाद में दूसरी फ्लाइट से यात्रियों को भेजा गया. इस घटना के बाद स्पाइसजेट की तरफ से बयान जारी करते हुए कहा गया, ‘स्पाइसजेट की उड़ान संख्या एसजी 160 दिल्ली से जम्मू जानी थी. लेकिन पुश बैक के दौरान इसकी टक्कर बिजली के खंभे से हो गई. जिससे एलेरॉन को नुकसान हुआ. उड़ान को संचालित करने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की गई है.Ó

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version