रायपुर। एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में 6 जुलाई से लेकर 10 जुलाई तक सोशल मीडिया के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली हेतु पोस्टर बैनर ट्विटर फेसबुक पर अभियान चलाया गया। इस अभियान में सभी कर्मचारियों ने भाग लिया। रायपुर जिलाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में रायपुर जिले के कर्मचारियों ने बैनर पोस्टर अभियान में हिस्सा लिया। बिलासपुर, गरियाबंद, बलौदाबाजार, कांकेर, सुकमा, नारायणपुर, राजनांदगांव सहित सभी जिलों में यह अभियान चलाया गया। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि हम पुरानी पेंशन लेकर रहेंगे रिस्टोर ओल्ड पेंशन के नाम पर ट्विटर के माध्यम से और प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री, गृहमंत्री एवं प्रदेश इकाइयों के द्वारा अपने अपने प्रदेश में मुख्यमंत्री, गृह मंत्री एवं न्यूज मीडिया के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली के लिए ट्विटर पर आक्रोश व्यक्त करते हुए पुरानी पेंशन की मांग की गई। इसकी रणनीति विगत सप्ताह से तैयार की गई थी जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु के नेतृत्व पर सभी प्रदेशों की बॉडी के द्वारा पूरी तरीके से सफल बनाने का प्रयास किया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश में छत्तीसगढ़ अंशदाई कर्मचारी कल्याण संघ एनएमओपीएस के बैनरतले प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश के हजारों पेंशन विहीन साथियों द्वारा पुरानी पेंशन चाहिए के नाम पर एक साथ ट्विटर के माध्यम से पुरानी पेंशन की मांग करते हुए प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव को ट्वीट कर पुरानी पेंशन बहाली के लिए उनके घोषणा पत्र के हवाले से पुरानी पेंशन की मांग की गई। पूरे प्रदेश के एनपीएस कर्मचारियों का छत्तीसगढ़ द्वारा आज के कार्यक्रम में सहयोग के लिए प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह एवं एनएमओपीएस संघ के द्वारा धन्यवाद किया गया। छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश मिडिया प्रभारी डिलेश्वर साव ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी ट्विटर अभियान चलाया गया। साव ने कहा कि इसके लिए पहले से रणनीति तैयार कर पोस्टर बनाकर कर्मचारियों को जागरूक किया गया। आज ट्विटर में प्रदेश अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष उमा जाटव, सरिता सिंह कोषाध्यक्ष, रोशन कुमार भारद्वाज प्रदेश सचिव, मनहरण कुर्रे संयुक्त सचिव, बलवींदर कौर पोस्टर अभियान प्रमुख, इंद्रकांत सौखुले, सर्व जिलाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह, रमेश नेगी, अशोक मिस्त्री, पीयूष, बृज नारायण मिश्रा, संतोष नाग, मंजूलता शोरी, एनके राना, प्रेमलता शर्मा, वंदना महन्ती, रामदेव मंडावी, शत्रुघ्न नेताम सहित सभी पदाधिकारियों एवं पेंशन विहीन कर्मचारियों ने ट्वीट कर अपनी मांग रखी।
पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों का पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी ट्विटर अभियान, कर्मचारियों ने कहा-हम पुरानी पेंशन लेकर रहेंगे
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
