टीवी शो अनुपमा में इस समय मजेदार ट्विस्ट आया हुआ है. शो में अनुपमा ने अनुज को शादी के लिए प्रपोज कर दिया है. टीवी सीरियल अनुपमा जब से शुरू हुआ है तब से हर जगह छाया हुआ है. इस शो ने शुरू से ही टीआरपी लिस्ट में टॉप में अपनी जगह बनाई हुई है. शो में अनुपमा की कहानी सभी को बहुत पसंद आ रही है और उसका अपने करियर के लिए स्ट्रगल सभी को दिल जीत रहा है. शो में इस समय अनुपमा और अनुज का ट्रैक चल रहा है. अनुपमा ने अनुज को शादी के लिए प्रपोज कर दिया है और शाह परिवार उनके खिलाफ खड़ा हो गया है. अब अनुपमा सभी को खरी-खोटी सुना रही है. शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें अनुपमा शाह परिवार में उनके खिलाफ लोगों को सुनाती नजर आ रही हैं. अनुपमा ने अनुज से शादी करने की ठान ली है. शो के नए प्रोमो में वह कहती हैं कि मैंने इस घर के हर सदस्य को उनकी हर जरुरत को सिर-आंखों पर उठाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी है, पर अब बस. मैं गलत नहीं हूं. मेरे लिए आप सब इंबेरेसमेंट हैं. अब बहुत हुआ सम्मान. अब ये दादी शादी करेगी.
वनराज और शाह परिवार पर भड़की अनुपमा, कहा- अब ये दादी करेगी शादी
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | ||
| 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 |
| 13 | 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 |
| 20 | 21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 |
| 27 | 28 | 29 | 30 | |||
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

