स्कूल की छत से नौंवी की एक छात्रा ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में स्कूल के प्रिंसिपल के बेट के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रिंसिपल के बेटे पर छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। मामला उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना कस्बा का है। छात्रा ने 26 मार्च शनिवार को स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के परिवार द्वारा बुधवार को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने अंकित कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लड़की के परिवार ने शिकायत में आरोप लगाया है कि अंकित लड़की को प्रताडि़त करता था और 26 मार्च को छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल की इमारत से छलांग लगा दी लेकिन स्कूल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। छात्रा के परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि प्रबंधन ने उन पर अंतिम संस्कार करने का दबाव बनाया था। स्थानीय लोगों ने थाने पर विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस ने बताया कि अंकित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है।
नौंवी की छात्रा ने लगाई स्कूल से छलांग, प्रिंसिपल के बेटे पर दर्ज हुआ केस
Previous Articleप्रदेश के 14 नगर निगमों में विकास कार्य के लिए 140 करोड़, पढिय़े मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नई घोषणाएं
Next Article गर्मियों में लू से बचें, यह कर सकता है आपको बीमार
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
