रायपुर। इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है और गर्म हवाएं भी चल रही है। हम बड़े तो जैसे-तैसे गर्मी को सह लेंगे, लेकिन उन छोटेे-छोटे बच्चों को क्या होगा जो भरी दोपहरी में स्कूल से घर आने को मजबूर है। जबकि राज्य शासन ने सुबह की कक्षाएं लगाने संबंधी आदेश जारी किये गये है, इसके बाद भी कई प्राइवेट स्कूल प्रबंधन राज्य शासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए इसकी अवहेलना कर रहा है। याने कि छोटे-छोटे बच्चे भरी दोपहरी में घर से निकलने को मजबूर है। कई प्राइवेट स्कूलों ने राज्य शासन के आदेश का पालन करते हुए सुबह कक्षाएं लगा रही है, लेकिन कई ऐसे भी प्राइवेट स्कूल है जो अभी भी छोटे बच्चों की कक्षाएं भरी दोपहरी में लगा रहे है। इधर पालकों का कहना है कि प्राइवेट स्कूल प्रबंधन को राज्य शासन के आदेश का गंभीरता से पालन करना चाहिये और छोटे बच्चों की कक्षाएं सुबह लगाई जानी चाहिये जिससे कि छोटे बच्चों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके। साथ ही पालकों का यह भी कहना है कि शिक्षा अधिकारियों को भी मॉनिटरिंग करना चाहिये कि राज्य शासन के आदेशों का पालन प्राइवेट स्कूलों में हो। जब सरकारी स्कूलों में छोटे बच्चों की कक्षाएं सुबह लग रही है तो प्रावइेट स्कूलों में क्यों नहीं…? इस पर गंभीरतापूर्वक विचार होना चाहिये।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version