वास्तु नियमों के अनुसार घर को वास्तु दोष से मुक्त रखने के लिए कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है. घर में मौजूद वास्तु दोष कई मुसीबतों का कारण बन जाते हैं. घर में वास्तु दोष नकारात्मक ऊर्जा पैदा करते हैं, परिवार के सदस्यों के बीत झगड़ों और कलह का कारण बनते हैं. वहीं, व्यक्ति में तनाव का कारण भी यही वास्तु दोष होते हैं. अगर समय रहते इन वास्तु दोषों को दूर नहीं किया जाए, तो व्यक्ति के जीवन में कई परेशानियां खड़ी हो जाती है. आइए जानते हैं घर की नकारात्मकता को कैसे दूर किया जाए.
नमक से दूर होती है नकारात्मकता
घर की सभी चीजों को वास्तु अनुसार रखना तो संभव नहीं होता. ऐसे में वास्तु दोषों के नकारात्मक प्रभावों को दूर करने के लिए वास्तु शास्त्र में कई उपायों को बताया गया है. इन्हीं में से एक है घर में लगने वाला पोछा. वास्तु जानकारों का कहना है कि पोछा लगाते समय पानी में थोड़ा समुद्री नमक डालने से घर की नकारात्मकता दूर होती है.
पोछा लगाते समय न करें ये गलती

  • घर में मौजूद वास्तु दोष और नकारात्मकता को दूर करने के लिए पोछा लगाने के पानी में नमक मिला लें. इस दौरान कुछ गलतियां करने से बचें. अगर इन बातों पर ध्यान न दिया जाए, तो घर की नकारात्मकता दूर नहीं होती.
  • वास्तु जानकारों का कहना है कि हफ्ते में 1-2 बार पानी में नमक मिलाकर पोछा लगाने से घर की नकारात्मकता दूर होती है. ऐसा करने से सकारात्मकता का प्रवाह तेज होता है. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि ये काम मंगलवार, गुरुवार और रविवार के दिन भूलकर भी न करें.
  • पानी में नमक डालकर पोछा लगाते समय किसी बाहरी व्यक्ति की नजर में न आए. लगाएं तो किसी बाहरी व्?यक्ति की इस पर नजर न पड़े. यहां तक कि पानी में नमक मिलाते समय भी खुद ही नमक मिलाएं. वरना इस उपाय का कोई लाभ नहीं मिलेगा.
  • नमक डालकर पोछा लगाने के बाद उस पानी को घर के बाहर फेंक दें. वरना नकारात्मक ऊर्जा घर में रह जाती है.
  • अगर आप पानी में नमक डालकर पोछा नहीं लगा पा रहे हैं, तो कांच के कटोरे में नमक भरकर रखे दें और कुछ दिन बाद इसे बदलदें. इससे भी घर के अंदर के वास्तु दोष दूर होते हैं.
    नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। छत्तीसगढ़ राज्य न्यूज पोर्टल लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version