
रायपुर। चैत्र नवरात्र प्रतिपदा विक्रम संवत -2079 की शुरूआत 2 अप्रैल शनिवार को होने के साथ ही देवी मंदिरों में ज्योत प्रज्जवलन, कलश स्थापना के साथ पूरे नौ दिन अब भक्ति व आस्था में गुजरेंगे। देऊरगांव साजा के फुरमानुक मां महामाया देवी मंदिर में भी इस बार 495 ज्योति प्रज्जवलित किया गया है। पंडा पंडित अद्वैत चौबे(यश्शू) ने बताया कि देऊरगांव के देवी मंदिर में हर साल दोनों नवरात्र में काफी बड़ी संख्या में ज्योति प्रज्जवलन होते रहा है और श्रद्धालू भी पूरे प्रदेश से माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। चैत्र नवरात्र 2022 में 10 अप्रेल को विशाल शोभायात्रा संध्या पाँच बजे निकलेगी।