रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा मध्यप्रदेश कार्यसमिति की त्रैमासिक बैठक 24 अप्रैल को सुबह 9 बजे गांधी भवन पॉलीटेक्निक कालेज चौराहा भोपाल में रखी गई है। महासभा के मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष गिरधारी कुमायूॅ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कार्यसमिति के सभी सदस्य एवं सभी जिलाध्यक्ष अपनी पूरी तैयारी से बैठक में निश्चित रूप से सम्मिलित होकर बैठक को सफल बनायें। उन्होंने बताया कि बैठक में निम्रलिखित बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी। जिसमें प्रत्येक जिला अध्यक्ष अपने जिले की कार्यकारिणी का गठन कर उसकी सूची प्रदेश अध्यक्ष को देने के लिए साथ लेकर आयें, प्रत्येक जिला तहसील एवं ग्राम स्तर पर व्यापक रूप से सदस्यता अभियान शुरू करना, विविध शाखा संगठनों को कारगर और व्यापक बनाकर संस्था के उद्देश्य को घर-घर तक पहुंचाना, सदस्यता के हर वर्ग का शुल्क एवं अन्य स्त्रोतों से आय रसीद के माध्यम से कोष संग्रहण करना और उसका लेखा-जोखा रखना, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा की नियमावली को पहले चरण में प्रत्येक कार्यकारिणी सदस्यों तक एवं दूसरे चरण में सामान्य सदस्य तक पहुंचाना, संस्था के अभिलेखों जैसे कार्यवाही रजिस्टर, सदस्यता रजिस्टर, आदि का रखरखाव करना, सामूहिक विवाह की परंपरा को परिचय सम्मेलन के द्वारा विकसित करने पर जोर देना, प्रत्येक जिला स्तर पर सामुदायिक भवन निर्माण के लिए प्रयास करना, आर्थिक, राजनैतिक एवं सामाजिक विकास के लिए प्रयास करना, समाज में फैले सभी सामाजिक कुरीतियों का बहिष्कार करना, समाज में शिक्षा को बढ़ावा देना, वर्ष में एक बार जिला स्तर पर साधारण सभा का आयोजन करना, किसी भी अन्य बिंदु पर चर्चा प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से की जा सकेगी, शामिल है। यहां यह बताना लाजिमी है कि बाहर से पधारे हुए सभी पदाधिकारीगण के ठहरने की व्यवस्था 23 अप्रैल से बैठक स्थल पर रहेगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version