रायपुर। आज कोरोना से पूरा देश लड़ रहा है, और कोरोना वीरों की हौसला अफजाई भी यहां के लोग अपने-अपने तरीके से कर रहे है। साथ ही देशवासियों को जागरूक करने का भी कई लोग कर रहे है। कई राजनीतिक, सामाजिक संस्थाएं कोरोना से बचाव के लिए उपायों की जानकारी दे रहे है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि देश भर मेें कोरोना के खिलाफ जंग में कोरोना वीरों का उत्साहवर्धन और देश को जगाने का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी मेें एक सोशल अवयरनेस सांग घर में रहे…इन दिनों सोशल मीडिया में खूब सुने जा रहे है। साथ ही इसे शेयर भी किये जा रहे है। इस सांग को यूट्यूब चैनल 360इंडिया सर्च कर सुना जा सकता है। कोरोना को लेकर लोगों के मन में जो भय है उसे बाहर निकालने एवं खुद को घर के भीतर रखने के लिए प्रेरित करता सांग है घर में रहे…।
कोरोना के खिलाफ जारी जंग में लोगों को जागरूक कर रहा यह सोशल अवयरनेस सांग घर में रहे…
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
