महासमुंद। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के ट्वीटर हैंडल पर आए ट्वीट पर तुरंत संज्ञान लेते हुए उन्होंने महासमुंद जिले के ब्लॉक बसना के ग्राम गेरा भाटा निवासी दिव्यांग श्री कविता नंद को नयी ट्राई साइकिल मुहैया कराई गई। दिव्यांग कविता के पास पूर्व में पुरानी ट्राई साइकिल थी। स्थानीय निवासी ने ट्वीट कर दिव्यांग को नई ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री ने ट्वीट देखा और कलेक्टर को ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने कहा।
कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने तत्काल एसडीएम सरायपाली को ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने कहा। इसके साथ ही उनके स्वरोजगार के लिए उनकी अभिरूचि के अनुसार महिला स्व सहायता समूह से जोड़ने को भी कहा। एसडीएम श्रीमती नम्रता जैन ने बताया कि कविता का आवेदन ट्राई साइकिल के लिए आया है। जनपद में साइकिल उपलब्ध है। उन्होंने तत्काल उनके घर जाकर ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई और स्थानीय महिला स्व सहायता समूह द्वारा चलायी जा रही आर्थिक गतिविधियों जैसे साबुन, फिनॉयल आदि सामग्री के व्यवसाय से जोड़ने और प्रशिक्षण देने की बात कही।
Next Article चिरायु से संवरी बच्चों की जिंदगी
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
