
राजिम। जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी साहू अपने क्षेत्र के लोगों से निरन्तर सम्पर्क कर उनके दुःख-सुख में सहभागिता निभाते रही हैं। क्षेत्र के दौरे के दौरान ग्राम पंचायत तोरेंगा के आश्रित ग्राम अदिवासी बहुल्य ग्राम दीवाना के दिव्यांग सुखराम पिता सियाराम जाति कमार जो 80% शारीरिक रूप से विकलांग हैं जिनके अपने दैनिक जीवन निर्वाह करने में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता हैं।उन्हें बैटरी चिलित ट्रायसाइकल की जरूरत है। उनका राशनकार्ड गलत बन गया है जिससे उन्हें गरीबी रेखा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उसी प्रकार ग्राम पंचायत सिवनी के आश्रित ग्राम काटा खुटरी के दिव्यांग राम विशाल ध्रुव 80 % शरीरिक रूप विकलांग हैं, और ग्राम पंचायत लोहजहर के दिव्यांग लोकनाथ पिता महेंद्र साहू भी 80 % शरीरिक रूप से विकलांग है । छुरा जनपद पंचायत केजिम्मेदार अधिकारियो की वजह से इनको लाभ नहीं मिल पा रहा है, आवेदन दिय इन लोगो को 2 साल पुरे हो चुके हैं 80% दिव्यांगों भी ,पात्र होते हुए भी शासन के योजनाओं का लाभ नही मिल रहा है।
श्रीमती लक्ष्मी साहू तीनों दिव्यांगों से मिलकर ने कहा कि सरकार गरीबों दिव्यांगों के कल्याण को लेकर कई योजनाएं संचालित कर रही है।उसी योजनाओं के तहत बैटरी चलित ट्राय सायकल दिलाने मैं जिला कलेक्टर और प्रभारी मंत्री से मिलकर तीनों दिव्यांगों के समस्याओं से अवगत कराते हुए उन्हें सरकारी सहायता दिलाने में पूरा मदद करूँगी। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल की कांग्रेस सरकार हर तपके को ध्यान में रखकर उसकी मदद की जा रही है। यह काम उसमें से एक है। सरकार अंदरूनी इलाके में रहने वाले लोग सुविधाओं से वंचित ना रहे इसलिए हमारी सरकार जब से बनी है हमनें यही प्रयास किया कि निचले स्तर से ही लोगों को लाभान्वित करेंगे और स्वास्थ्य, शिक्षा,कृषि, रोजगार, हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे