रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। श्री बघेल ने कहा है कि पूरे देश में रामनवमी को मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम का जन्मदिन उत्साह से मनाया जाता है। यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और हर्ष की बात है कि कौशल्या माता का धाम प्राचीन दक्षिण कोसल श्री राम का ननिहाल रहा है। भगवान राम ने अपने वनवास का अधिकांश समय यहां बिताया है।
श्री बघेल ने कहा है कि वनवास काल के दौरान भगवान राम छत्तीसगढ़ में जिस मार्ग से गुजरे थे, उसे राज्य सरकार ‘राम वन गमन पर्यटन परिपथ‘ बनाते हुए धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित कर रही है। परियोजना के अंतर्गत 75 स्थानों का चिन्हांकन किया गया है। प्रथम चरण में 9 स्थानों को विकसित करने का काम शुरू किया गया है। सबसे पहले माता कौशल्या की जन्मभूमि चंदखुरी में स्थित कौशल्या माता के मंदिर का जीर्णाेद्धार और मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण किया गया है। माता शबरी की नगरी शिवरीनारायण को भी इसी तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भगवान राम के चरण जिन-जिन स्थानों पर पड़े, उनके वैभवशाली और धार्मिक महत्व से जल्द ही देश-दुनिया परिचित हो सकेगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version