सामूहिक मन्त्रोच्चारण से वहां उपस्थित जनसमुदाय हुआ भावविभोर

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शिवरीनारायण में महानदी, शिवनाथ एवं जोंक नदी के संगम पर महानदी की आरती की । संगीतमय माहौल में महानदी की आरती के अवसर पर भव्य दृश्य देखने को मिला । आरती के समय सामूहिक मन्त्रोच्चारण से वहां उपस्थित जनसमुदाय भावविभोर हो उठा ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू , श्री शिव डहरिया, राजेश्री महंत राम सुंदर दास ,  नागरिकों ने भी आरती की ।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर बाबा घाट पर स्थित माता शबरी की प्रतिमा का अनावरण किया । मुख्यमंत्री ने 238 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास भी किया । मुख्यमंत्री ने 50 कुम्हार परिवारों(हितग्राहियों) को निःशुल्क इलेक्ट्रॉनिक चाक वितरण किया ।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version