साइबर पुलिस के पास ऐसा मामला सामने आया है जिसमें 9वीं क्लास का नाबालिग छात्र अपने ही स्कूल में पढ़ाने वाली महिला टीचर से इश्क कर बैठा. मामला इतना आगे बढ़ गया कि बात न करने पर नाबालिग छात्र सोशल मीडिया पर महिला टीचर को बदनाम करने की धमकी देने लगा. फिलहाल इस मामले में साइबर पुलिस ने नाबालिग प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. साइबर पुलिस के एसपी जितेंद्र सिंह के अनुसार पीडि़ता महिला ने अपने परिजन के साथ आकर जून 2021 में एक लिखित शिकायत की थी कि उन्हें इंस्टाग्राम पर कोई अज्ञात व्यक्ति अश्लील मैसेज भेजे जा रहा है. जब उसने बात करने से मना किया तो उसके फोटो एडिट कर न्यूड फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर बदनाम करने की धमकी दे रहा है. इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की गई तो अज्ञात व्यक्ति एक नाबालिक लड़का निकला और उसे इंदौर से सटे सांवेर से सोमवार को हिरासत में लिया गया है. एसपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़के ने पूछताछ में कहा कि वह महिला टीचर को पसंद करता था और बात करने के लिए उसने कई बार इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी भी बनाया. नाबालिग आरोपी ने बताया के उसने महिला टीचर के फोटो सोशल मीडिया से डाउनलोड कर लिए थे. फिलहाल साइबर पुलिस ने नाबालिग छात्र का मोबाइल फोन और सिम जब्त कर उसे बाल सुधार गृह भेजा दिया है.
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
