राजधानी रायपुर में एक बार फिर से नींबू पानी गिरोह सक्रिय होने का अंदेशा पुलिस ने जताया है। शहर के रोहणीपुरम इलाके में हुई चोरी की वारदात को लेकर पुलिस ने यह हैरान कर देने वाला बयान दिया है। आपको बता दें कि रोहिणीपुरम में अज्ञात चोरों ने रिटायर्ड अधिकारी घर में घुसकर लाखों की चोरी की है। इस वारदात को लेकर पुलिस का कहना है कि शहर में एक बार फिर से नींबू पानी गैंग सक्रिय हो गया है। दरअसल पुलिस ने ऐसा इसलिए कहा कि इस गैंग के आरोपी चोरी की वारदात के बाद घर में पिया नींबू पानी छोड़कर चले जाते है। यहां भी आरोपियों ने कुछ ऐसा ही किया है। जानकारी के अनुसार ग्रिड कंपनी से रिटायर्ड अधिकारी के सुने मकान में घुसकर आरोपियों ने लाखों रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवर ले उड़े। बहरहाल डीडी नगर थाना पुलिस केस दर्ज कर विवेचना कर रही है।
Previous Articleमुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ बिताया वक्त
Next Article छत्तीसगढ़ में बढ़ी बिजली की दरें, देखें नई दरें
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
