एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गुरुग्राम के फारुख नगर में लगे मेले में श्रद्धालुओं को प्रसाद के नाम पर नशीला पदार्थ पिला दिया गया, जिससे 25 लोग बीमार पड़ गए। नशीला पदार्थ पीकर बीमार पडऩे वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। प्रसाद के नाम पर नशीला पदार्थ पिलाने वाले शख्स की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार फारुख नगर के बुधो माता मंदिर में लगे मेले में फल का जूस पीने से पच्चीस लोग बीमार पड़ गए हैं। इन लोगों को मंदिर के पास लगे मेले में एक शख्स ने प्रसाद के नाम पर फल का जूस पिलाया था। जूस पीने के बाद ज्यादातर महिलाएं बेहोश हो गए। पुलिस को संदेह कि फल के जूस में ही नशीला पदार्थ मिलाया गया था। फारूख नगर के थाना प्रभारी सुनील बेनीवाल ने कहा, पीडि़तों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें बुधवार सुबह छुट्टी दे दी गई। अभी तक किसी लूट या चोरी की सूचना नहीं मिली है। हम फल का जूस देने वाले व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
ऐसे हुए शिकार
मामले में शिकायतकर्ताओं में से एक, दिल्ली के रहने वाले सुशील कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ मंदिर आए थे, हम अपनी कार से उतरे ही थे कि एक आदमी आया और गिलास में फलों का जूस देकर कहा कि यह ‘प्रसाद’ है। जो वह सभी को परोस रहे हैं। उसे पीने के बाद मेरी पत्नी और भतीजी बेहोश गए और दूसरे लोग भी चीख रहे थे।
जूस पीने से 25 लोग बीमार, प्रसाद के नाम पर पिलाया नशीला पदार्थ !
Previous Articleछत्तीसगढ़ में बढ़ी बिजली की दरें, देखें नई दरें
Next Article ट्रेनिंग पश्चात 9 डीएसपी की पदस्थापना, आदेश जारी
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
