समय पर नाश्ता नहीं परोसे जाने को लेकर अचानक ससुर का माथा ठनक गया। इसका नतीजा यह हुआ कि ससुर ने गुस्से में आकर बहू को गोली मार दी। मामला महाराष्ट्र के ठाणे इलाके के राबोडी थाना क्षेत्र में नाश्ता नहीं परोसे जाने की बात से नाराज ससुर ने कथित तौर पर बहू को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि राबोडी इलाके की रहने वाली 42 वर्षीय महिला के पेट में गोली लगी है और यहां एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। राबोडी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक संतोष घाटेकर ने कहा कि आरोपी काशीनाथ पांडुरंग पाटिल (76) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 506 (आपराधिक भयादोहन) के अलावा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभी आरोपी को गिरफ्तार किया जाना है। पुलिस अधिकारी ने आरोपी की दूसरी बहू की शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि घटना बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11 बजकर 30 मिनट पर हुई। उन्होंने शिकायत में कहा कि जब पीडि़ता ने चाय के साथ नाश्ता नहीं दिया तो आरोपी नाराज हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग ने अपनी रिवॉल्वर निकाली और बहू को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गई। परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया है। घाटेकर ने कहा कि पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि ससुर ने यह हमला किसी अन्य उकसावे का कारण तो नहीं किया था।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version