राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73 खैरागढ़  उप निर्वाचन 2022 के मतगणना के संबंध में नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि 16 अप्रैल 2022 को सुबह 8 बजे से मतगणना का कार्य राज्य बीज विकास निगम के गोदाम में प्रारंभ होगा। जिसके लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी सुबह 6 बजे से ड्यूटी पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे और मतगणना की पूरी तैयारी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि मतगणना के महत्वपूर्ण कार्य में सौंपे गए दायित्वों का सभी अधिकारी निर्वहन गंभीरतापूर्वक करें। डाक मतपत्र एवं सर्विस वोटर्स के मतपत्र एकत्रित कर मतगणना कार्य, टेबुलेशन से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य सुचारू रूप से होने चाहिए। मतगणना हाल में जिनकी भी ड्यूटी लगी है, वे मोबाईल लेकर नहीं जाएंगे। उन्होंने मतगणना के महत्वपूर्ण कार्य के लिए स्ट्रांग रूम से ईवीएम को सुरक्षित लाने तथा सुरक्षित वापस ले जाने के लिए ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। मतगणना स्थल पर कम्प्यूटर, टेलीफोन, इंटरनेट कनेक्शन, फैक्स की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मतगणना स्थल पर जाली लगाना, टेबल-कुर्सी की व्यवस्था की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने मतगणना स्थल पर चाय, नाश्ता, भोजन एवं पेयजल समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत की व्यवस्था के साथ ही जनरेटर रखे। लाईट, फोटोकापी मशीन, टीवी आदि की संपूर्ण व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्किंग स्थल एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिन्हा ने मतगणना स्थल में बनाए गए मीडिया सेन्टर में की जा रही व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। मतगणना कार्य में लगे अधिकायिों-कर्मचारियों को पास जारी कर दें।  मतगणना स्थल में स्मार्टवॉच भी प्रतिबंधित है। मतगणना स्थल की हर गतिविधि की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी अनिवार्य रूप से की जाएगी। उन्होंंने गर्मी को ध्यान में रखते हुए रिजर्व टीम भी रखने को कहा। उन्होंने अभ्यर्थियों के अभिकर्ताओं के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मतगणना स्थल पर चिकित्सा दल एवं एम्बुलेंस सेफ हाऊस की भी व्यवस्था करें। मतगणना स्थल में साफ-सफाई सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ एवं रिटर्निंग ऑफिसर श्री लोकेश चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष चतुर्वेदी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री अरूण वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version